रक्षाबंधन: Gambhir ने दो किन्नरों को बहन बनाया!




Raksha Bandhan (रक्षा बंधन) का एक ऐसा पर्व होता है जब भाई और बहन कुछ स्पेशल महसूस करने लगते हैं। एक ऐसा वातावरण बन जाता है कि जैसे दिल में मंदिर की घंटियाँ बज रही हों। एक ही माँ बाप के बच्चे, बचपन से एक साथ पले बढ़े, एक ही छत, एक ही चारदीवारी। फिर बहन की शादी हो जाती है, भाई काम धंधे में व्यस्त हो जाता है और फिर राखी  डाकिये के हाथ ही घर पहुँचती हैं। उनसे पूछिए जिनके भाई नहीं होते, या उनसे जिनकी बहन नहीं होती। ये कमी ताउम्र खटकती है। हमारे स्टार क्रिकेटर्स जब क्रिकेट खेल रहे होते हैं तो घर जाने की कहाँ फ़ुरसत होती है। लेकिन जब दौरे नहीं हों, क्रिकेट ना हो रही है, तो भाई और बहन ज़रूर मिलते हैं। टीम इंडिया (Team India) फ़िलहाल श्रीलंका (Sri Lanka) का दौरा कर रही है तो आइए हम आपको हमारी टीम के महत्वपूर्ण सितारों की बात करें। शुरू करते हैं Gautam Gambhir (गौतम गंभीर) से। Gautam Gambhir (गौतम गंभीर) की एक छोटी बहन Ekta Gambhir (एकता गंभीर) है। जब Gautam Gambhir (गौतम गंभीर) दिल्ली के मॉडर्न स्कूल बाराखंबा जाते थे तो उस समय उनकी बहन लंदन (London) पढ़ने गयीं थी। दोनों रहे भी एक छत के नीचे नहीं। Gautam Gambhir (गौतम गंभीर) शुरुआत से अपने नाना और नानी के पास ही रहे। गंभीर की और उनकी बहन की राखी की फोटो से भी बड़ी फोटो क्रिकेटराशि (Cricketrahi)आपको दिखाती है। Gautam Gambhir (गौतम गंभीर) ने कुछ साल पहले दो किन्नरों को अपना बहन बनाया था। इन दोनों के नाम हैं आबीना अहेर और सिमरन शैख़। इन दोनों से राखी बँधवाते हुए Gautam Gambhir (गौतम गंभीर)  ने कहा था कि आदमी और औरत से भी बड़ा रिश्ता मानवता का होता है। हमें समाज में सबको स्वीकारना चाहिए। देखिए तो Gautam Gambhir (गौतम गंभीर)  की ये दिल छू लेनी वाली फोटो इन नयीं बहनों के साथ। और ये हमारे T20 के नये कप्तान Suryakumar Yadav (सूर्यकुमार यादव) अपनी बहन के साथ। देखिए अपनी बहन से राखी बँधवाते हुए Suryakumar Yadav (सूर्यकुमार यादव) कितने दमक रहे हैं। Suryakumar Yadav (सूर्यकुमार यादव) की बहन का नाम दिनल  यादव (Dinal Yadav) है। Suryakumar Yadav (सूर्यकुमार यादव) कि जब शादी हुई तो अपनी बहन को बीच में रख कर Suryakumar Yadav (सूर्यकुमार यादव) ने कितनी अच्छी फोटो खिंचवाई। और जब Suryakumar Yadav (सूर्यकुमार यादव) ने T20 का वर्ल्ड कप (World Cup) जीता तो बहन के साथ मेडल पहने हुए एक फोटो लेना तो बनता है। Rinku Singh (रिंकू सिंह)। जी हाँ, Rinku Singh (रिंकू सिंह) बिलकुल देसी आदमी हैं। आज हर कोई उनको जानता है पर Rinku Singh (रिंकू सिंह) वहीं पुराने वाले Rinku Singh (रिंकू सिंह) हैं। Rinku Singh (रिंकू सिंह) के बहन का नाम नेहा है। ये देखिए नेहा से राखी बँधवाते हुए रिंकु। नेहा को अपने भाई पर बहुत नाज़ है। अपने भाई के रहते Shah Rukh Khan (शाहरुख़ ख़ान) तक ने उनके साथ फोटो खिंचवाई। और नाज़ हो भी क्यों ना। किसी ने सोचा भी नहीं था कि रिंकु यहाँ तक पहुँच जाएँगे। देखिए नेहा का रिंकु के साथ ये ज़मीन से जुड़ा हुआ वीडियो। अगर रिंकु सिंह की माली हालत ख़राब थी तो Yashasvi Jaiswal (यशसवी जायसवाल) की तो शायद उससे भी नीचे थी। उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गाँव से आया हुआ लड़का, एक टेंट के नीचे मुंबई में सोने वाला, आज टीम इंडिया का सबसे दमकता हुआ नया सितारा है। जब Yashasvi Jaiswal (यशसवी जायसवाल) का सितारा चमकने लगा, उन दिनों ही उनकी बहन की शादी हुई। बहन की शादी पर कार में आगे बैठे यशस्वी ने अपनी बहन का ये वीडियो बनाया। ये यशस्वी की बड़ी बहन हैं। यशस्वी की एक छोटी बहन भी है जो उत्तर प्रदेश में टीचर हैं। Yashasvi Jaiswal (यशसवी जायसवाल) के एक भाई भी है जिसका नाम तेजस्वी है। देखिए ये चारों भाई बहन की फोटो। चलिए अब Shubman Gill (शुबमन गिल) की बहन शाहनील से आपको मिलवायें। शाहनील अक्सर क्रिकेट के मैदान पर नज़र आती हैं। भाई की दुलारी है। Shubman Gill (शुबमन गिल) कहते हैं कि अपनी बहन के लिये वो पूरी दुनिया को छोड़ सकते हैं। ये रक्षा बंधन की तस्वीर तो देखिए ही। और भी इंटरनेट भरा पड़ा है इन दोनों की तस्वीरों के साथ। अब जब आगे चल के होने वाला कप्तान आपका भाई हो, तो थोड़ा हवा में चलना तो बनता है।